आयुष्मान भारत योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले हर डॉक्टर को दो साल गांव में काम करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए इन डॉक्टरों से बॉन्ड भरवाया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित भाजपा-प्रदेश मुख्यालय में अवध क्षेत्र के शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद् सदस्य चुनाव के संबंध में क्षेत्रीय मंत्री, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पार्टी विधान परिषद चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जीतेगी।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राजधानी लखनऊ तक में अपराधियों को क़ानून का रत्ती भर डर नहीं! 22 दिन में 12 गोली कांड हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज सुबह संतकबीरनगर के खलीलाबाद में हुई वारदात से लोगों में दहशत है वहीं पुलिस ख़ामोश बैठी है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के महेंगवा मरदह में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। जहूराबाद क्षेत्र खुद ओम प्रकाश राजभर का अपना विधानसभा क्षेत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे पूरी तन्मयता से पार्टी को मजबूत करने और आगे के चुनावों की तैयारी में जुट जाएं