गुजरात कांग्रेस के विधायक अहमदाबाद पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सभी विधायकों को आणंद जिले के नीरजानंद रिजॉर्ट ले जाया गया।
गुजरात कांग्रेस के विधायक सुबह 4.30 बजे अहमदाबाद पहुंचे। ये विधायक मतदान होने तक गुजरात के आणंद जिले के नीरजानंद रिजॉर्ट में रुकेंगे। यहीं पर आज ये विधायक रक्षाबंधन का त्योहार मनाएंगे। आज सुबह सूर्योदय से पहले ही भद्रा लग जाएगी जो सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगी और दिन में 1 बजे से ग्रहण का वेध (सूतक) होने से रक्षा बंधन सुबह 11.07 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
#Gujarat: Gujarat Congress MLAs arrive in Ahmedabad pic.twitter.com/Cvb1gbJQeX
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
#Gujarat: Heavy security outside airport in Ahmedabad ahead of Gujarat Congress MLAs arrival pic.twitter.com/p4R5WEiIJB
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
गुजरात से राज्यसभा के लिए तीन सीटें हैं। बीजेपी ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बीजेपी से अमित शाह, स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किए हैं। कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल मैदान में हैं। 57 विधायकों में से छह के इस्तीफा देने के चलते पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है। पटेल को जीत के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए।
Earlier visuals of Gujarat Congress MLAs onboard flight to Ahmedabad; now they've been taken to a resort #Gujarat. pic.twitter.com/Tvm3kYT9wn
— ANI (@ANI_news) August 7, 2017