आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली पुलिस के जवानों को लेकर लखनऊ आ रही कार पलट गई। जिसके कारण एक दारोगा तथा एक सिपाही गंभीर हैं|
कन्नौज में दिल्ली से लखनऊ में दबिश के लिए जाते वक्त पुलिस की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा बिल्हौर के पहले हुआ। कार में सवार पुलिस कर्मी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। दिल्ली के गीता नगर पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। इसमें दारोगा यशपाल के साथ एएसआई नरेश चंद्र, हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल सुनील कुमार सवार थे। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया गया है। यह दल लखनऊ में किसी जाँच में जा रहा था|