समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने कहा है कि मैं पहले मुसलमान हूं फिर हिन्दुस्तानी।
समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने ट्वीट कर कहा कि वह पहले मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी। दुनिया में कहीं भी मुसलमान हो वो पहले मुसलमान है फिर किसी देश का नागरिक।
समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने कहा है कि जिस देश में एक करोड़ मुसलमान हैं वह भी चुपचाप नहीं बैठते यहां तो हम 20 करोड़ हैं। उन्होंने कहा कि जिस बात से इस्लाम का हो टकराव, हमें मंजूर नहीं। सपा नेता ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि हम एक हिंदुस्तानी दूसरे नंबर पर हैं, पहले हम मुसलमान हैं। किसी भी चीज से इस्लाम का टकराव होता है, या फिर किसी भी कानून से इस्लाम का टकराव होता है तो उस कानून को मानने को हम तैयार नहीं हैं।
माविया अली ने कहा कि लोग कहते हैं हम इस देश के अंदर वफादार की हैसियत से रहें, लेकिन मेरा कहना है कि हम देश के अंदर मालिक की हैसियत से हैं। इस देश के कुत्ते नहीं हैं, वफादार तो कुत्ते और नौकर होते हैं। हम इस देश के मालिक हैं, जितना अधिकार इस देश के अंदर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है उतना ही अधिकार इस देश के अंदर माविया अली का भी है। मालिक अपने घर की रक्षा कैसे करता है वह हम जानते हैं वफादारी का लांछन लगाना गलत है। वफादार होना नौकरों की फितरत में होता है।
Pehle musalman hain phir Hindustani, duniya mein kahin bhi musalman ho pehle musalman hai phir kisi desh ka naagrik: Maviya Ali,SP pic.twitter.com/s9F8EPWU1d
— ANI UP (@ANINewsUP) August 14, 2017
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, ईरान या फिर इंडोनेशिया या फिर कोई अन्य देश हो वहां मुसलमानों के लिए देश से पहले इस्लाम ही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने छह साल पहले भी कहा था कि मैं पहले मुसलमान हूं और बाद में भारतीय हूं। आज भी मैं इस पर कायम हूं। माविया ने योगी सरकार की ओर से मदरसों में वंदे मातरम गाने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश के विरोध किया है।