मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को रोकने में समाजवादी खुद सक्षम हैं। उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं है। अगर गठबंधन से भाजपा को रोका जा सकता तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सात और अखिलेश 47 सीटों पर नहीं सिमट जाते। इससे पहले जब उन्होंने अकेले चुनाव लड़ा तो 224 सीटें मिली थीं। चाहे कोई भी पार्टी हो, वे गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं। मुलायम सिंह यादव ने साफ कर दिया है कि वह नहीं चाहते हैं कि अखिलेश यादव किसी प्रकार का कोई राजनीतिक गठबंधन करें। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अगर अखिलेश और रामगोपाल किसी से भी गठबंधन करेंगे तो वह कोई और फैसला लेंगे। यूपी की राजनीति में एक बार फिर माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव अखिलेस यादव के सामने पार्टी में अधिपत्य के लिए एक नई चाल चल सकते हैं और बाप-बेटे में जारी यह राजनीतिक लड़ाई आगे भी चलती रहेगी।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मैं किसी भी कीमत में गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं। अगर रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव अब किसी से भी गठबंधन करेंगे तो मुझे कोई और फैसला लेना पड़ेगा। मुलायम ने कहा कि अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़कर सरकार बनाई, लेकिन गठबंधन किया तो हार गए।
Main gathbandhan ke paksh mein nahi hoon.Agar Ramgopal aur Akhilesh karenge kisi se bhi to hamein koi aur faisla lena padega:Mulayam S Yadav pic.twitter.com/CfP7cIsJls
— ANI UP (@ANINewsUP) August 23, 2017