मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबंधन के दिन परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सुविधा एक दिन पहले आधी रात से लागू हो जाएगी। यह सुविधा वातानुकूलित बसों में भी मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ परिवहन अधिकारियों से कहा कि आप सुरक्षित, सुविधा युक्त यात्रा दीजिये, लोग पैसे देने के लिए सोचेंगे नहीं।
योगी ने कहा कि हर ब्लॉक मुख्यालय को जिला से, जिला को राजधानी से और गांव को जिले से जोड़ना होगा। इसके लिए जरूरत पड़े तो निजी क्षेत्र की सेवाएं भी लेनी चाहिए। रक्षा बंधन पर 6 अगस्त रात 12 बजे से 7 अगस्त रात 12 बजे तक सभी लड़कियों के लिए, महिलाओं के लिए, बुजुर्ग औरतो के लिए परिवहन निगम की सभी बसे एसी या नान एसी बिल्कुल मुफ्त यात्रा होगी।
Transport dept also has some social responsibility. Besides quality services we also need to ensure safety of people: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/Mq8WAb4AFD
— ANI UP (@ANINewsUP) August 3, 2017
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी परिवहन निगम में 20 क्षेत्रो से जोड़ा गया है। हमारे यहां 115 डिपो और 300बस स्टैंड हैं, जिसमे हर साल 56 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं। एक समय ऐसा था कि मानो परिवहन निगम को प्राइवेट करना पड़ेगा लेकिन टीम वर्क की जो उदाहरण यहां देखने को मिला, उसी से काम पूरा हो पाया है। इसी टीम वर्क से ही हम परिवहन में सभी अन्य राज्यों से अच्छी है।