वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा दर्शकों के दिल में जगह बना पाने में कामयाब रही है और इसका फायदा इसे बॉक्सऑफिस पर शानदार कलेक्शन के रूप में मिल रहा है। इस फिल्म का बॉक्सऑफिस पर आज एक हफ्ता पूरा हो गया है और एक हफ्ते में यह फिल्म 60 करोड़ के पार कलेक्शन कर पाने में कामयाब रही है।
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म सुई धागा ने बॉक्सऑफिस पर अपने छठे दिन यानी बुधवार को 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया और इस तरह से इस फिल्म ने 6 दिनों में 59.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे पहले इसे गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा मिला और वीकेंड के अलावा इसे अच्छे कलेक्शन का एक और दिन मिल गया था। इस फिल्म ने मंगलवार को 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आज सातवें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ के आसपास रहने की संभावना है, ऐसे में आप इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 62 करोड़ पर लॉक कर सकते हैं। एक आम आदमी के संघर्ष की कहानी वाली ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
#SuiDhaaga registers 54.22% decline on Day 6 [vis-à-vis Day 1]… Drop in biz was imminent, since Day 5 was a national holiday… Should collect ₹ 62.5 cr in Week 1… Fri 8.30 cr, Sat 12.25 cr, Sun 16.05 cr, Mon 7 cr, Tue 11.75 cr, Wed 3.80 cr. Total: ₹ 59.15 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 4, 2018
सुई धागा में वरुण और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के रोल में हैं, फिल्म में सिचुएशन ऐसी है कि उन्हें रोमांस का मौका नहीं मिलता लेकिन शरत कटारिया ऐसी स्थिति में भी दर्शकों को वरुण-अनुष्का के प्यार का एहसास करा पाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने फिल्म को काफी रियल रखा है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी बन गई है।