गुरुवार को बागपत में 85 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से अब तक 19 लोगों की मौत हो गयी है। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
नाव में हरियाणा में मजदूरी करने और खेती का काम करने जा रहे मजदूर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने लोगों को नदी से निकालर प्राथमिक चिकित्सा दी।
करीब 12 लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं लोगों ने प्रशासन पर समय से मदद न पहुंचाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाइवे जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ की है।
#Visuals from Baghpat: 19 dead after a boat carrying more than 60 people capsized in river Yamuna; rescue operation underway. pic.twitter.com/RX2DdtM4KR
— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2017