Home Uncategorized भाजपा ने जारी की पार्टी जिलाध्यक्षों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने जारी की पार्टी जिलाध्यक्षों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो पार्टी ने यह सूची जारी की है ताकि नए जिलाध्यक्ष अभी से कामकाज संभाल कर मिशन में जुट जाएं।

BJP UP President Bhoopendra Chaudhary

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद संगठन के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी। बताया जाता है कि इस पर पार्टी के भीतर काफी मंथन भी चल रहा था।

पिछले साल भूपेंद्र चौधरी को यूपी बीजेपी की बागडोर सौंपी गई थी तभी से चर्चा थी कि यूपी में पार्टी जिलाध्‍यक्षों में बदलाव होगा। अब मिशन 2024 यानी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो पार्टी ने यह सूची जारी की है ताकि नए जिलाध्यक्ष अभी से कामकाज संभाल कर मिशन में जुट जाएं।

भाजपा ने संगठनात्मक सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश को काशी, गोरक्ष, अवध, ब्रज जैसे 6 क्षेत्रों में बांटा हुआ है। यहां पर भाजपा की तरफ से जारी 6 सूचियों को दिया जा रहा है जिसमें से आप सभी जिलाध्यक्षों के नाम देख सकते हैं।