बुधवार घने कोहरे के कारण हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक घायल हुए।
पहला हादसा लोधा क्षेत्र में अल्लाना मीट फैक्ट्री के निकट हाईवे पर हुआ, जिसमें चार वाहन आपस में भिड़े। इस हादसे में दो लोग घायल हुए। दूसरा हादसा इस इलाके में खेरेश्वर चौराहे पर हुआ। ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
तीसरा हादसा नए हाईवे पर हुआ जिसमें पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में ले जाया गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घने कोहरे की वजह से सभी हादसे हुए हैं।
Aligarh (Uttar Pradesh): Two dead, six injured in three separate accidents on National Highway 92 due to thick fog. pic.twitter.com/KRarA4bm8c
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2017