Home नेशनल ज्वारभाटा ने डाला विसर्जन में खलल, लालबागचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन...

ज्वारभाटा ने डाला विसर्जन में खलल, लालबागचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन देर रात

मुंबई के प्रसिद्ध गणपति, लालबागचा राजा, की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को ज्वारभाटा और कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण देर रात करीब 11 बजे होने की संभावना है.

मुंबई के प्रसिद्ध गणपति, लालबागचा राजा, की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को ज्वारभाटा और कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण देर रात करीब 11 बजे होने की संभावना है। आमतौर पर लालबागचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन गिरगांव चौपाटी पर सुबह 9 बजे से पहले ही कर दिया जाता है।

शनिवार दोपहर को लालबाग से शुरू हुई भव्य विसर्जन यात्रा के करीब 28 घंटे बाद, प्रतिमा को एक ‘राफ्ट’ पर पहुंचाया जा सका। सुबह के समय प्रतिमा को विसर्जित करने के कई प्रयास असफल रहे, जिसके बाद उत्सव मंडल के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने पूर्वाह्न 11:40 बजे 4.42 मीटर की ऊंची लहरों के शांत होने का इंतजार किया।

एक अधिकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सैकड़ों स्वयंसेवियों व मछुआरों की मदद से प्रतिमा को शाम 4:45 बजे उसके प्लेटफॉर्म से हटाकर एक नए ‘राफ्ट’ पर रखा गया।

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मानद सचिव सुधीर सलावी ने बताया कि ज्वार अपेक्षित समय से पहले ही आ गया था, जबकि यात्रा निर्धारित समय से कुछ देर से पहुंची। उन्होंने कहा, “हमने पहले विसर्जन का प्रयास किया, लेकिन यह ठीक से नहीं हो पा रहा था, इसलिए हमने रुकने का फैसला किया। स्थानीय मछुआरों ने हमें बताया कि रात 11 बजे के आसपास आने वाले अगले ज्वार के दौरान राफ्ट आसानी से चलेगी, और विसर्जन की अंतिम प्रक्रिया उसी समय पूरी की जाएगी।”