Home आस्था Diwali 2025 लक्ष्मी-गणेश पूजन: जानिए गृहस्थ, व्यापारी, विद्यार्थी और साधकों के लिए...

Diwali 2025 लक्ष्मी-गणेश पूजन: जानिए गृहस्थ, व्यापारी, विद्यार्थी और साधकों के लिए कौन-सा मुहूर्त है सबसे श्रेष्ठ

20 अक्टूबर 2025 को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए कौन-से हैं सबसे शुभ मुहूर्त? जानें गृहस्थ, व्यापारी, विद्यार्थी और साधकों के लिए विशेष समय

आज के शुभ मुहूर्त: लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए परफेक्ट टाइमिंग

दीपावली 2025 पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा सही समय पर करना बेहद शुभ होता है। इस वर्ष 20 अक्टूबर को बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त, जिनमें पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

✅ ऑफिस और व्यापारियों के लिए – लाभ मुहूर्त

3:30 PM से 5:00 PM तक
इस समय व्यवसायिक सफलता और आर्थिक उन्नति के लिए पूजन करें।

✅ विद्यार्थियों के लिए – अमृत मुहूर्त

5:00 PM से 6:30 PM तक
विद्या, बुद्धि और सफलता के लिए श्रेष्ठ समय।

✅ प्रदोष काल – सर्वोत्तम पूजन काल

5:46 PM से 8:18 PM
धार्मिक शास्त्रों में इसे सबसे श्रेष्ठ पूजा काल माना गया है।

✅ वृषभ लग्न – स्थायी लक्ष्मी का वास

7:08 PM से 9:03 PM
स्थिर लग्न में पूजा करने से माता लक्ष्मी स्थायी रूप से वास करती हैं।

✅ गृहस्थ व व्यापारियों के लिए

7:32 PM से 9:28 PM
धन-संपत्ति व व्यापारिक उन्नति हेतु यह उत्तम समय है।

✅ नए व्यापारी – चंचल योग

5:55 PM से 7:25 PM
नया कारोबार शुरू करने वालों के लिए बेहतरीन मुहूर्त।

✅ परंपरागत व्यापारी – शुभ योग

3:25 AM से 4:55 AM (21 अक्टूबर)

✅ साधक – लाभ योग

12:25 AM से 1:55 AM (21 अक्टूबर)
साधना और मंत्र जप के लिए अत्यंत फलदायक।

✅ निशीथ काल पूजा

11:41 PM से 12:31 AM
गूढ़ लक्ष्मी साधना के लिए सर्वोत्तम।

✅ सिंह लग्न काल

1:38 AM से 3:56 AM (21 अक्टूबर)