डेरा सौदा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसां के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकअप नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत इंसां उर्फ़ प्रियंका तनेजा पर राम रहीम को राम रहीम को कोर्ट से भगाने की साजिश रचने का आरोप है।
हनीप्रीत डेरा प्रमुख की मुंहबोली बेटी है। पंचकूला डीसीपी मनबीर सिंह ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
25 अगस्त को पंचकूला में विशेष सीबीआई अदालत ने 2002 में बलात्कार के मामले में दो साध्वियों के शोषण मामवे में डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था। डेरे की सुरक्षा टीम के साथ हनीप्रीत ने तुरंत ही अदालत की कार्यवाही के बाद गुरमीत राम रहीम को वहां से भगाने की कोशिश की। जिसे पंचकूला पुलिस और सेना ने नाकाम कर दिया था।
हनीप्रीत के सुनारिया जेल परिसर से निकलने के बाद रोहतक के आर्य नगर में ही किसी डेरा प्रेमी संजय चावला के घर रुकने की बात भी सामने आई थी। अगली सुबह वह परिवार भी घर से गायब मिला। आर्य नगर में उस रात संजय चावला के घर देर रात दो गाड़ियां आईं थीं। उसके बाद से हनीप्रीत का कुछ पता नहीं है। तभी से हरियाणा पुलिस भी हनीप्रीत की तलाश में जुटी है। हनीप्रीत कहां है, ये एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल हरियाणा पुलिस के साथ-साथ लोकल जांच एजेंसियां भी सरगर्मी से हनीप्रीत की तलाश कर रही हैं।
Lookout notice has been issued by the police against Honeypreet Insan confirms Panchkula DCP Manbir Singh #GurmeetRamRahimSingh
— ANI (@ANI) September 1, 2017