पराग ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि चैनल ‘शेफाली पराग त्यागी, परी और सिम्बा के पापा’ पर 20 सितंबर, शनिवार सुबह 11 बजे पहला एपिसोड रिलीज होगा।

STORY HIGHLIGHTS:
शेफाली को श्रद्धांजलि: पॉडकास्ट में सच्चाई और यादें
चैनल का नाम और लॉन्च डेट पुख्ता
फाउंडेशन को मिलेगा पॉडकास्ट का रेवेन्यू
स्टूडियो से हुआ लाइव टूर, एपिसोड्स बनकर तैयार
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने उनकी यादों को हमेशा के लिए जिन्दा रखने का एक खास तरीका चुना है। उन्होंने शेफाली के नाम पर एक विशेष पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह पॉडकास्ट न केवल उनकी प्रेम कहानी को सामने लाएगा, बल्कि उस दर्दनाक रात की भी सच्चाई बताएगा, जब शेफाली इस दुनिया से विदा हो गईं।
पराग ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर इस पॉडकास्ट के लॉन्च की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि यह पॉडकास्ट शनिवार, 20 सितंबर को सुबह 11 बजे ‘शेफाली पराग त्यागी, परी और सिम्बा के पापा’ नाम के चैनल पर रिलीज होगा। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे इस खास कार्यक्रम को जरूर देखें क्योंकि इसमें वे अपने जीवन से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब देंगे।
https://www.youtube.com/embed/i0x5l_-8FJM?si=vIw6nVVGe3R7gtwR
वीडियो में पराग ने स्टूडियो का भी लाइव टूर कराया, जहां वे पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो एपिसोड पहले ही शूट हो चुके हैं, लेकिन अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है, जिसमें एडिटिंग और म्यूजिक ऐड करना शामिल है। उन्होंने कहा कि यह पॉडकास्ट शेफाली की विरासत के रूप में बेहद खास है, इसलिए इसे परफेक्ट तैयार किया जा रहा है।
शेफाली जरीवाला, जिन्हें ‘कांटा लगा’ और फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में उनके अभिनय से खास पहचान मिली, उनके फैंस और बॉलीवुड परिवार के लिए यह खबर अत्यंत भावुक कर देने वाली है। पराग त्यागी के इस प्रयास से न केवल शेफाली के साथ जुड़ी यादें ताज़ा होंगी, बल्कि उनके जीवन के अनसुने पहलुओं को भी सामने लाने का मौका मिलेगा।
यह पॉडकास्ट शेफाली की याद में उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का एक अनोखा तरीका है, जिसमें उनके चाहने वालों को उनके साथ जुड़ी कई अनकही कहानियाँ सुनने को मिलेंगी।