आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिवसीय दौरे पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया।
शिलान्यास के बाद पीएम मोदी और शिंजो अबे दांडी कुटीर संग्रहालय पहुंचे। गांधी जी के जीवन को समर्पित संग्रहालय में चीजों को मॉर्डन रूप दिया गया है।
320 किलोमीटर प्रति रफ्तार से दौड़ने की क्षमता रखने वाली बुलेट की नींव गुजरात के अहमदाबाद में रखी गई, जहां सीएम रुपानी समेत रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
If technology is used to empower the poor we can win the fight against poverty: PM Modi #BulletTrain pic.twitter.com/grZ3d6UGkq
— ANI (@ANI) September 14, 2017
पीएम मोदी ने जापान को शुक्रिया किया और कहा कि जापान की तकनीक देश को रफ्तार से बढ़ने में मदद करेगी और बुलेट ट्रेन का सपना साल 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। पीएम ने कहा कि ये प्रोजेक्ट भारत-जापान के मजबूत रिश्तों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जापानी पीएम शिंजो अबे का धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट को पूरा करने में जापान की ओर से 88 करोड़ का कर्ज महज 0.1 फीसदी ब्याज दर पर दिया गया है। इस कर्ज को 50 साल में चुकाना है। पीएम मोदी ने कहा कि बुलेट से भारत के उद्योगों को भी फायदा।
पीएम ने वडोदरा में हाई स्पीड ट्रेन की ट्रेनिंग इस्टीट्यूट खुलने का जिक्र भी किया और कहा कि करीब 4000 लोग हर साल ट्रेनिंग लेंगे। पीएम मोदी ने जापान को भारत का सबसे बड़ा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी रेल आधे अधूरे सपनों और संबंधों के सहारे आगे नहीं बढ़ सकता है। सपनों का विस्तार और इच्छाशक्ति असीम है। आज हमरे वर्षों पूराने सपनों को पूरा करने की ओर एक कदम बढ़ा लिया है। इस अवसर पर मैं आप लोगों को बधाई देता हूं। तेज गति, तेज टेक्नोलॉजी के माध्यम से तेज परिणाम आने वाला है। जो रोजगार भी लाएगा और सुरक्षा भी। जो इको फ्रेंडली भी होगा।
#WATCH Japanese PM Shinzo Abe says 'Jai Japan- Jai India' at #BulletTrain project inauguration in Ahmedabad pic.twitter.com/8pbud8jVEN
— ANI (@ANI) September 14, 2017
नमस्कार बोलकर भाषण की शुरुआत करने वाले शिंजो अबे ने कहा कि भी भारत में बुलेट ट्रेन के शिलान्यास से बेहद खुश है। उन्होंने इच्छा जताई की अगली बार पीएम मोदी के साथ यहां आए तो बुलेट ट्रेन में ही आएं। उन्होंने कहा कि जापान की कंपनियां भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं।
साथ ही मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर खत्म उठाए जा रहे हैं। साथ ही भारत के साथ रिश्तों में मजबूती का बड़ा कदम बुलेट ट्रेन है। पीएम मोदी की तारीफ में बोले कि वे ग्लोबल और दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने कहा कि ये विश्व की सबसे सुरक्षित ट्रेन है।
India's first high speed rail project inaugurated by PM Modi & Japanese PM Shinzo Abe in Ahmedabad. pic.twitter.com/YMK0urdAra
— ANI (@ANI) September 14, 2017
मुंबई से अहमदाबाद ट्रेन के शुरू किए जाने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी और शिंजो अबे का शुक्रीया किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन का शिलान्यास गुजरात से किया, लेकिन पीएम मोदी से अपील की जब ट्रेन का उद्घाटन होगा उस वक्त वे जरूर इसमें बैठकर महाराष्ट्र आएं।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि उनके राज्य को चुना गया ये बहुत गर्व की बात है। गांधी जी के साबरमती आश्रम से इस ट्रेन की शुरुआत होगी ये एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जापान से अच्छे रिश्ते हैं, जिसके लिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने अहम भूमिका निभाई है।
Gujarat: PM Narendra Modi & Japanese PM Shinzo Abe at Gandhinagar's Dandi Kuteer. pic.twitter.com/uaqREixe82
— ANI (@ANI) September 14, 2017
शिलान्यास के बाद पीएम मोदी और शिंजो अबे दांडी कुटीर संग्रहालय पहुंचे। गांधी जी के जीवन को समर्पित संग्रहालय में चीजों को मॉर्डन रूप दिया गया है।
Gujarat: PM Narendra Modi & Japanese PM Shinzo Abe visit Dandi Kuteer in Gandhinagar pic.twitter.com/C18svzcQrE
— ANI (@ANI) September 14, 2017