मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन किए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के लिए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की।
महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं देनी चाहिए।
सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंकि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है।
उन्होंने कहा, अयोध्या की हमेशा उपेक्षा होती रही। उन्होंने कहा, अयोध्या की हमेशा उपेक्षा होती रही। यहां तो ऐसी सरकारें तक आई हैं जिन्होंने परिक्रमा तक को बाधित करने की कोशिश की है। सीएम ने कहा है कि हम ऐसे मार्ग ठीक करवाएंगे, सुविधाएं भी लाएंगे।
Bahut acha laga,Lucknow mein kai Muslim sangathano ne Ayodhya mein Ram janm bhoomi Hindu samaj ko saupne ki vakalat ki hai: UP CM in Ayodhya pic.twitter.com/GPcHoZU3fP
— ANI UP (@ANINewsUP) May 31, 2017
Will spend 350 crores for development of Ayodhya: UP CM Yogi Adityanath in Ayodhya pic.twitter.com/6KJSgd7u9I
— ANI UP (@ANINewsUP) May 31, 2017