Home उत्तर प्रदेश सदर विधायक ने तिलक लगाकर 41 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर...

सदर विधायक ने तिलक लगाकर 41 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना किया

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारत में बाबा अमरनाथ के दर्शन को मोक्ष का रास्ता माना जाता है और सावन महीने में बाबा अमरनाथ के दर्शन होते है।

इटावा.पवित्र अमरनाथ यात्रा पर इटावा से 41 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और पटका पहनाकर इटावा जंक्शन से रवाना किया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि भारत में बाबा अमरनाथ के दर्शन को मोक्ष का रास्ता माना जाता है और सावन महीने में बाबा अमरनाथ के दर्शन होते है।

विधायक ने कहा कि सावन महीने में इटावा जिले के भगवान शिव के मंदिरो में भी भक्तों की बड़ी भीड़ होती है। इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिये विशेष व्यवस्था की है।