वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुत्व राजनीति की कट्टर आलोचक गौरी लंकेश की बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार को गौरी लंकेश की हत्या राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर की गयी, हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
#Visual of senior journalist Gauri Lankesh shot dead at her residence in Bengaluru's Rajarajeshwari Nagar (Pic Source: Local media) pic.twitter.com/sV2S9DWyjg
— ANI (@ANI) September 5, 2017
कर्नाटक पुलिस प्रमुख आर के दत्ता ने कहा लंकेश को राज राजेश्वरी नगर स्थित घर के बारह अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं, जिससे जाहिर होता है कि उनकी हत्या के लिए कई बार गोली चलाई गई।
#Visuals from residence of senior journalist Gauri Lankesh in Bengaluru's Rajarajeshwari Nagar, shot dead this evening. Police at the site pic.twitter.com/tLRUe85J63
— ANI (@ANI) September 5, 2017
लंकेश ने कन्नड़ अखबार गौरी लंकेश पत्रिका की संपादक थीं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि लंकेश ने कभी किसी हमले की शिकायत नहीं की। हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर दत्ता ने किसी अटकल से इनकार किया। बस इतना ही कहा कि जांच पूरी होने दीजिए। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इस हत्या की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
हिंदुत्ववादी राजनीति की कट्टर आलोचक माने जाने वाली गौरी लंकेश अपने अखबार में भाजपा के नेताओं के खिलाफ खबर प्रकाशित करने के बाद भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने लंकेश के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा था।
Scene outside senior journalist Gauri Lankesh's residence in Bengaluru's Rajarajeshwari Nagar: Lankesh was shot dead this evening pic.twitter.com/Ia46PVtJMO
— ANI (@ANI) September 5, 2017