पेट्रोल और डीजल की बढ़ रही कीमत पर केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कन्नाथनम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम यहां नीचले तबके की बात कर रहे हैं। हर गांव में बिजली की आपूर्ति, घर बनाना, शौचालय बनवाना यह हमारी प्रारंभिक जरूरते हैं।
इन सभी समाज कल्याण वाले कार्यों में काफी पैसा लगने वाला है। इसके लिए हम टैक्स बढ़ा रहे हैं। जो लोग सक्षम हैं उन्हें टैक्स देना होगा।
It is going to cost enormous amount of money. So we are going to tax people who can afford to pay: Union Minister Alphons Kannanthanam pic.twitter.com/LbPFGZQPmR
— ANI (@ANI) September 16, 2017
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पेट्रोल खरीद रहे हैं वह कौन हैं? पेट्रोल वहीं खरीद रहे हैं जिनके पास कार या बाइक है। निश्चित रूप से ये लोग भूखे नहीं मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों से मिलने वाला पैसा लोक कल्याण में लगाया जाएगा। सरकार ने यह फैसला सोच समझ कर लिया है।
We are here for welfare of the downtrodden, ensure electricity in every village,make houses, build toilets: Union Min Alphons Kannanthanam pic.twitter.com/cTrEqAbnT1
— ANI (@ANI) September 16, 2017