Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के करीबी पूर्व जिला अध्यक्ष जुगेंद्र यादव गिरफ्तार

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व जिला अध्यक्ष जुगेंद्र यादव गिरफ्तार

जुगेंद्र यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामेश्वर सिंह भी सपा से विधायक रहे हैं। वर्तमान में जुगेन्द्र की पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को एटा जिला पुलिस ने मथुरा के जैत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में वांछित यादव को गिरफ्तारी के बाद एटा कोतवाली लाया गया, जहां से कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सोभा यात्रा में फूलों से होली खेली
Next articleगिरफ्तार मनीष सिसोदिया को ED ने की 8 घंटे पूछताछ