Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरेली में हॉकी और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरेली में हॉकी और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


बरेली. मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की हॉकी व अन्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल उपस्थित रहीं। उन्होंने हॉकी प्रतियोगिता की विजेता स्टेडियम टीम और उप विजेता केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन बरेली टीमों के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.



जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन पर प्रतिभाग करने वाले नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. कहा कि इन बच्चों की ऊर्जा और खेल के प्रति समर्पण को देखकर ही कह सकते हैं कि हमारे देश का खेल भविष्य बेहद उज्ज्वल है। आने वाले समय में यह बच्चे जरूर बरेली का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकाएंगे. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी।