Home Trending Now UP News: सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडोफोड़...

UP News: सहारनपुर पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडोफोड़ किया, करोड़ों के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका गिरोह

सहारनपुर. नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह से पूछताछ में पुलिस को आरोपियों के कई नए राज पता चले हैं. सहारनपुर पुलिस ने तीतरो क्षेत्र में नकली सिक्के बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था और गिरोह के सरगना उपकार लूथरा समेत 5 आरोपियों को दबोच लिया था जो करोड़ों रुपए के नकली सिक्के बाजार में खपा हैं. इनका नेटवर्क पंजाब, हरियामा, दिल्ली से लेकर बिहार तक फैला हुआ था.

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि यह गिरोह अभी तक करीब 70 करोड़ रुपए के नकली सिक्के बाजार में खपा चुका है। ये इतनी सफाई से नकली सिक्के बनाता था कि आम व्यक्ति के लिए असली और नकली का फर्क कर पाना बेहद मुश्किल है. सहारनपुर पुलिस ने फिलहाल इस गिरोह के पास से 20 रुपए के 6400 नकली सिक्के  यानी 1.28 लाख रुपए के नकली सिक्के बरामद किए हैं.

पुलिस को इनके पास से करीब 5 लाख कीमत के अधबने सिक्के और सिक्के बनाने वाली भारी-भरकम मशीनें बरामद हुई हैं। इन शातिर बदमाशों ने नकली सिक्के ढालने की पूरी फैक्ट्री ही खड़ी कर ली थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह गिरोह 6 रुपए की लागत से 20 रुपए का नकली सिक्का तैयार करता था और उसे अपने एजेंट्स के जरिए कमीशन पर बाजार में खपाता था.बताया गया कि 4000 के सिक्के खपानेपर इन्हें 400 रुपए का कमीशन दिया जाता था. यह एजेंट्स मुख्य रूप से शराब की दुकानों, पेट्रोल पंप, छोटे दुकानदारों के यहां इन सिक्कों को खपा देते थे.

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि उपकार लूथरा वर्ष 2001 से ही नकली सिक्कों के अवैध धंधे में लगा हुआ था. वह कई बार पकड़ा गया और जेल भी भेजा गया लेकिन छूटने के बाद वापस वह यही काम करने लगता था.

पंजाब के मोहाली का निवासी उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह पहले सुनार का काम करता था और चांदी के सिक्के ढालने का काम करता था। इसीलिए उसे सिक्कों की ढलाई की बारीक तकनीकी जानकारी थी. इससे पहले यह सोनीपत में भी फैक्ट्री चला चुके हैं जिसे हाल ही में पुलिस के डर से बंद कर दिया गया था। इसके तार नेपाल और थाईलैंड से भी जुड़े बताए जाते हैं।