Home मनोरंजन Shaitaan Box Office Day 7: अजय दैवगन की शैतान मूवी का एक...

Shaitaan Box Office Day 7: अजय दैवगन की शैतान मूवी का एक सप्ताह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ajay devgn shaitaan movie

अजय देवगन की नई मूवी शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है एक सप्ताह और इस दौरान इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर ली है। शैतान मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक सप्ताह में इसके बजट से अधिक का हो चुका है और शैतान 100 करोड़ क्लब के भी बेहद करीब है।

शैतान मूवी 8 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने 15.21 करोड़ का कलेक्शन किया था और पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस पर 6वें दिन यानी बीते बुधवार को शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.25 करोड़ का रहा। इतने कलेक्शन के साथ इस मूवी ने 6 दिनों में ही 75.76 करोड़ का ऑल इंडिया कलेक्शन कर लिया है।

आज सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 6 से 7 करोड़ के बीच ही रहने की संभावना है। इतना होने पर यह 80 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ देगी।

शैतान वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो अपने 6वें दिन ही शैतान 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। माना जा रहा है दूसरे वीकेंड में इसके कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल आएगा और यह दूसरे वीकेंड में ही 100 करोड़ के डोमेस्टिक कलेक्शन के आंकड़े को पीछे छोड़ देगी। वैसे दूसरे हफ्ते में इसका मुकाबला सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी की फिल्म योद्धा से भी होगा तो इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।  

शैतान गुजराती भाषा की हिट मूवी वश का हिंदी रीमेक है। वश को काफी पसंद किया गया था। वश का हिंदी वर्जन नहीं बनने की वजह से अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला स्टारर इस मूवी को फैन्स ने नई मूवी के तौर पर ही लिया है।

अजय देवगन की पुरानी फिल्मों की बात करें तो पिछली फिल्म भोला ने 6 दिन में 53 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस फिल्म ने 90 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। इसी तरह दृश्यम 2 ने 6 दिनों में 95.99 करोड़ का ऑल इंडिया कलेक्शन 6 दिनों में किया था और इसका टोटल कलेक्शन 239 करोड़ का रहा था। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हॉरर थ्रिलर शैतान भी 200 करोड़ क्लब में एंटर कर सकती है।

Previous articleआजमगढ़ पर भाजपा का फोकस, सपा और गुड्डू जमाली फैक्टर की हवा इस तरह निकालेगी बीजेपी
Next articleमिर्जापुर 3 में मुन्ना त्रिपाठी लौटेगा! प्रोड्यूसर ने खोला राज