Home नेशनल तेजस्वी को ललकारा! एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी,‘चारा चोर का बेटा...

तेजस्वी को ललकारा! एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी,‘चारा चोर का बेटा नहीं, डरने वाला नहीं हूं’

manish kashyap bihar

बिहार के मजदूरों को लेकर तमिननाडु के नाम पर फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी मनीष कश्यप ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ललकारा है। मनीष फिलहाल पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। मनीष कश्यप पर बिहार और तमिलनाडु में कई तरह के मामले दर्ज हैं। तमिलनाडु पुलिस मनीष के ऊपर NSA के तहत भी मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को मनीष कश्यप को पटना स्थित सिविल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी से पहले मनीष कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में मनीष ने बयान दिया। उसने एक बार फिर तेजस्वी यादव को ललकारा और कहा कि हम चारा चोर के बेटा नहीं हैं। किसी से डरने वाले नहीं हैं।

कई महीनों से जेल में बंद मनीष कश्यप काफी परेशान दिखा। उसने कहा कि उसे नशेड़ियों के बीच रखा गया है। सब गांजा पीकर मुंह पर धुआं मारता है। धुआं से माथा दर्द करते रहता है। सोच लीजिए किसी दिन हथियार और चाकू भी पहुंच जाएगा। मर्डर भी हो जाएगा। इसके बाद मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे पता है कि बोलेने पर मेरे खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं। झुकने वाले नहीं हैं। हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है। एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी।


मनीष कश्यप बोला कि उसके दादा ने चीन से लड़ाई लड़ी। पिता फौजी हैं पाकिस्तान से युद्ध किए। मनीष कश्यप उसी परिवार से आता है। 6 महीने से चुप रहा। कोर्ट आता था और चुपचाप जेल वापस लौट जाता था। लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है।
मनीष कश्यप ने बिहार की कानून व्यावस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उसने कहा कि बिहार में कुछ नहीं होने वाला है। अपराधी वारदात को अंजाम देते रहते हैं और सरकार चुपचाप देख रही है। बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। पत्रकार, दारोगा को मारा जा रहा है। बिहार के मजदूर आज भी बाहर मारा खाते हैं। सरकार चुपचाप देख रही है और कहती है सब ठीक है।
मनीष कश्यप खुद को जेल भेजे जाने पर बार-बार सवाल कर रहा था कि सिर्फ मनीष कश्यप को ही जेल में क्यों डाला जा रहा है. उसने आरोप लगाया कि हमको जेल में भेजे जाने के बाद भी कितने बिहारियों की पिटाई की गई है. कई जगह घटनाएं हो रही हैं फिर सिर्फ हमारे ऊपर ही क्यों? बाकी लोग को निर्दोष क्यों साबित किया जा रहा है.

Previous articleकनाडा को पाकिस्तान के रास्ते पर ले जा रहे हैं जस्टिन ट्रूडो!
Next articleफिसलते दलित वोटबैंक को समेटने के लिए भाजपा का महाअभियान कितना कारगर होगा?