Home मनोरंजन Gadar 2 Day 27 Collection: गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक...

Gadar 2 Day 27 Collection: गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक इतना हो चुका, यह बड़ी फिल्म इस वीकेंड हो जाएगी पीछे

gadar 2 collection

सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर मूवी गदर 2 कलेक्शन अपने चौथे हफ्ते में कम जरूर हो गया है लेकिन न 4 हफ्तों में ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है और अगले वीकेंड तक एक और रिकॉर्ड इसके नाम होगा।

सबसे पहले बात करें गदर 2 के 26वें दिन के कलेक्शन की तो बॉक्स ऑफिस पर अपने 26वें दिन यानी मंगलवार को गदर 2 का कलेक्शन 2.6 करोड़ रहा। कुछ लोगों को यह कलेक्शन भले ही कम लगे लेकिन उन्हें यह देखना होगा कि फिल्म चौथे हफ्ते में चल रही है और ज्यादातर लोग इसे देख चुके हैं।

बहरहाल 26वें दिन को कलेक्शन को मिला कर गदर 2 टोटल कलेक्शन अब तक 506.30 करोड़ तक पहुंच चुका है। बॉक्स ऑफिस पर आज गदर फिल्म का 27वां दिन है। आज कई जगह जन्माष्टमी की छुट्टी है जिसका फायदा इसे मिलता दिख रहा है। आज यह फिल्म 3 से 4 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है।

गदर 2 कलेक्शन अब बाहुबली 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन के बेहद करीब है। बाहुबली 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 511 करोड़ है। गदर 2 इसे आज या फिर कल यानी गुरुवार को पीछे छोड़ देगी। धीरे-धीरे ही सही इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।

बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता है। ये धमाकेदार फिल्म सबसे कम दिनों में यानी सिर्फ 24 दिन में ही 500 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन करने में सफल रही है।

गुरुवार, 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज होने के बाद इसके कलेक्शन में और भी कमी आएगी लेकिन नजरें इसके लाइफटाइम कलेक्शन पर रहेंगी कि यह कहां तक जाता है।

Previous articleJawan Advance Booking : जानिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली 10 फिल्मों के नाम और कहां है जवान का नंबर
Next articleचंबल संग्रहालय के 5 वर्ष, स्थापना दिवस समारोह में संरक्षित धरोहरों की लगेगी प्रदर्शनी