Home मनोरंजन गदर 2 ने एक हफ्ते में किया इतना कलेक्शन, अब शाहरुख की...

गदर 2 ने एक हफ्ते में किया इतना कलेक्शन, अब शाहरुख की पठान को पीछे छोड़ने को बेकरार

गदर 2 फिल्म ने शानदार कलेक्शन ने विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह अब वर्ष की हिट फिल्म शाहरुख की पठान को भी पीछे छोड़ देगी क्या?

Gadar 2 collection

बॉक्स ऑफिस पर सन्नी देओल स्टारर मूवी गदर 2 (Gadar 2) का जलवा कायम है। सनी देओल और अमीशा पटेल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

स्वतंत्रता दिवस पर शानदार ₹ 55 करोड़ की कमाई के बाद गदर 2 फिल्म ने सिर्फ 5 दिनों में ही 228.98 करोड़ का आंकड़ा पार लिया था। 5 दिनों के वीकेंड के बाद बुधवार से कामकाजी दिन शुरू हो गए हैं तो गदर 2 कलेक्शन में गिरावट स्वाभाविक है। इसके बाद भी यह बुधवार को 32.37 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही।


फिल्म गदर 2 का आज बॉक्स ऑफिस पर 7वां दिन है और 7वें दिन गदर 2 कलेक्शन 30 करोड़ से ऊपर ही रहने की संभावना है। रिलीज के दिन शुक्रवार को गदर 2 ओपनिंग डे कलेक्शन 40.10 करोड़ रहा। इसके बाद शनिवार को 43.08 करोड़, रविवार को 51.70 करोड़, सोमवार को 38.70 करोड़ के बाद मंगलवार को 55.40 करोड़ और बुधवार को 32.37 करोड़ रुपए का नेट इंडिया कलेक्शन करके सिर्फ 6 दिनों में ही 261.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। आज सातवें दिन ही इसका कलेक्शन 290 करोड़ को पार कर जाएगा।


दूसरे हफ्ते के पहले ही दिन गदर 2 कलेक्शन 300 करोड़ के पार चला जाएगा इसमें अब कोई शक नहीं रह गया है। इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन ने विश्लेषकों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह अब वर्ष की हिट फिल्म शाहरुख की पठान को भी पीछे छोड़ देगी क्या?

Previous articleबोले सीएम योगी.. हमें दो कदम आगे सोचने की आदत डालनी होगी
Next articleGadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 के कलेक्शन में आज नौवें दिन बड़ा उछाल, 300 करोड़ पहले ही कमाए