Home उत्तर प्रदेश Ghosi By Election 2023: शिवपाल सिंह यादव ने घोसी उपचुनाव को लेकर...

Ghosi By Election 2023: शिवपाल सिंह यादव ने घोसी उपचुनाव को लेकर किया बहुत बड़ा दावा

Ghosi By Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव सियासी दलों के लिए यूपी की जनता का मन टटोलने का बड़ा मौका है। यही वजह है कि भाजपा हो या सपा गठबंधन, सभी पूरा जोर लगाए हुए हैं। घोसी में भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने घोसी में उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत का दावा किया है।

शुक्रवार की सुबह रोडवेज स्टेशन के समीप होटल में प्रेस वार्ता कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ना सिर्फ भारी मतों से घोसी उपचुनाव जीतेगी बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ही सरकार बनाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि उनको अपने पार्टी के लोगों से जानकारी मिली है कि सपा, घोसी उपचुनाव में भारी मतों से जीत रही है। कहा कि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह जुझारू समाजवादी नेता रहे हैं और हमेशा से उन्होंने संघर्ष किया है, उनके ऊपर जो भी आरोप है वह राजनीति से प्रेरित है।

शिवपाल सिंह यादव ने अपने पुराने साथी लेकिन अब भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को दल बदलू नेता बताया। कहा कि ओपी राजभर की हालत ऐसी है कि वह कभी भी, कहीं भी किसी को कुछ भी बोल सकते हैं।

शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, बिजली-पानी, सड़क, स्वास्थ्य सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हैं।

Tags- shivpal singh yadav, ghosi by election 2023, uttar pradesh ki taza khabar,up ki taja khabar hindi, omprakash rajbhar, uttar pradesh news

Previous article‘चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-7’ में मिलेगा नई प्रतिभाओं को मौका, पोस्टर जारी हुआ
Next articleDream Girl 2 Collection: आयुष्मान खुराना की मूवी ड्रीमगर्ल 2 ने अपने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन