Home UP चुनाव घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, रुझानों में कौन आगे यहां...

घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, रुझानों में कौन आगे यहां जानें Live

मऊ. घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का नतीजा आ गया है। शुक्रवार दिनभर चली मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के दारा सिंह चौहान को 42759 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराया।

शुक्रवार सुबह 8 बजे जबसे मतगणना शुरू हुई है तबसे ही समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह लगातार आगे बने रहे। 33 राउंड की मतगणना के बाद सुधाकर सिंह को 1,24,427 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के दारा सिंह चौहान रहे जिन्हें 81,668 वोट मिले। तीसरे नंबर पर पीस पार्टी के सानुल्ला रहे जिन्हें 2570 वोट मिले। यहां कांग्रेस ने सपा को समर्थन दिया हुआ था और बसपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

बोट के स्टाइलिश वॉयरलेस हेडफोन्स पर पाएं 73% की की भारी छूट

घोसी उपचुानव में मतगणना कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। मतगणना के लिए 14 टेबलों पर 19 मतगणना टीमें लगाई गई हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर्स से पड़े मतों की गिनती की गई। मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा के समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें-क्या ओमप्रकाश राजभर का सपना अब सपना ही रह जाएगा?

घोसी उपचुनाव दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से हो रहा है। प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी में थे और समाजवादी पार्टी से घोसी से विधायक चुने गए थे। कुछ महीनों पहले उन्होंने सपा की सदस्यता और विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वह इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े हैं। उनका मुकाबला सपा के पुराने नेता सुधाकर सिंह से है।

बताते चलें कि घोसी उपचुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि चुनाव हम बड़े अंतर से जीतेंगे। यह चुनाव राजभर के लिए खासी अहमियत रखता है क्योंकि इसका आधार राजभर के एनडीए में सियासी कद के लिए काफी महत्पवूर्ण होगा।

Previous articleजवान बना रही ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, शाहरुख ने फैंस से कहा ‘आपको हमारी कसम…’
Next articleक्या ओमप्रकाश राजभर का सपना अब सपना ही रह जाएगा? निषाद पार्टी, अपना दल एस को भी झटका!