Home मनोरंजन Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख की जवान का बॉक्सऑफिस पर...

Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख की जवान का बॉक्सऑफिस पर तहलका, चौथे दिन भी बनेगा रिकॉर्ड

जवान में एक्शन, रोमांस के साथ शाहरुख खान का पुराना अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गदर 2 के बाद जवान ने बॉलीवुड की पुरानी रौनक को वापस ला दिया है।

jawan trailer image

साउथ के निर्देशक एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान स्टारर मूवी जवान बॉक्सऑफिस पर हर दिन तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। सभी भाषाओं में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में यह फिल्म सिर्फ 3 दिन में ही 202 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है।

हमने आपको पहले ही बताया था कि जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे दिन भी पहले दिन के जैसा ही रहेगा और हुआ भी वैसा ही। जवान ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसमें से 65 करोड़ सिर्फ हिंदी मार्केट के थे। इसी तरह से दूसरे दिन 53.23 करोड़ का कलेक्शन किया जिसमें से 46.23 करोड़ का कलेक्शन हिंदी मार्केट से था।

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 सभी भाषाओं में 74.5 करोड़ रहा है जिसमें से 66 करोड़ सिर्फ हिंदी मार्केट में है। इस तरह से सिर्फ 3 दिनों में जवान नेट इंडिया कलेक्शन सभी भाषाओं में 202.73 करोड़ हो चुका है। हिंदी मार्केट की बात करें तो तीन दिनों में जवान टोटल कलेक्शन 177.73 करोड़ हो चुका है।

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 की बात करें तो ऑकुपेंसी के लिहाज से चौथा दिन यानी रविवार अभी तक का सबसे बड़ा दिन है। आज ज्यादातर जगहों पर जवान के शो हाउसफुल चल रहे हैं। इस मूवी का सभी भाषाओं में नेट कलेक्शन आज रविवार को 80 करोड़ तक रह सकता है। हिंदी में कलेक्शन की बात करें तो यह 68 करोड़ के आसपास रह सकता है।

फिल्म जवान में एक्शन, रोमांस के साथ शाहरुख खान का पुराना अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें लोग ग्रामीण क्षेत्रों से गाड़ियां भर-भर कर थियेटरों की तरफ जा रहे हैं। गदर 2 के बाद जवान ने बॉलीवुड की पुरानी रौनक को वापस ला दिया है।

Previous articleगदर 2 के नाम एक और रिकॉर्ड, बॉलीवुड की नंबर 2 फिल्म बनी, इस बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ा
Next articleJawan Box Office Collection Day 5: जवान मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा रही रिकॉर्ड्स की झड़ी