Home मनोरंजन Jawan Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर...

Jawan Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जवान की पकड़ बरकरार, इतना कलेक्शन

पहले वीकेंड में रिकॉर्ड बॉक्सऑफिस कलेक्शन के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान का कलेक्शन वर्किंग डेज में कम हुआ है लेकिन अभी भी यह स्टेबल है। यह इस बात का भी संकेत है कि दूसरे वीकेंड में जवान कलेक्शन में फिर से उछाल आएगा। सिर्फ 5 दिनों में 300 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन करके जवान बहुत तेजी से 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 की बात करें तो इस दिन जवान का नेट इंडिया कलेक्शन 30 करोड़ रहा। इसमें से हिंदी मार्केट का कलेक्शन 27.80 करोड़ है। इसे मिला कर जवान का हिंदी मार्केट में टोटल कलेक्शन अब 280 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।

जवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (संभावित)

माना जा रहा है कि जवान बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन आज सभी भाषाओं में 26 से 28 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। हिंदी मार्केट में यह कलेक्शन 22 से 24 करोड़ के आसपास रह सकता है।

जवान का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जवान का 5 दिनों का सभी भाषाओं में नेट इंडिया टोटल कलेक्शन अब तक 316 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। जवान फिल्म की प्रोड्यूसर कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अनुसार अपने पहले वीकेंड में जवान वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 521 करोड़ का रहा।

Previous articleJawan Box Office Collection Day 5: जवान मूवी हर दिन बॉक्स ऑफिस पर लगा रही रिकॉर्ड्स की झड़ी
Next articleइटावा के भाजपा कार्यालय में पहुंचा सफेद रंग का दुर्लभ कैटेगरी का मेहमान!