Home उत्तर प्रदेश इटावा में चलती ट्रेन से गिरी झारखंड की युवती

इटावा में चलती ट्रेन से गिरी झारखंड की युवती

शहर की सीमा पर स्थित राहतपुरा कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ट्रेन से अचानक एक महिला गिर पड़ी। घटना 10 जुलाई की शाम 5 बजे के करीब की है। आसपास काम कर रहे किसानों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

इटावा. शहर की सीमा पर स्थित राहतपुरा कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ट्रेन से अचानक एक महिला गिर पड़ी। घटना 10 जुलाई की शाम 5 बजे के करीब की है। आसपास काम कर रहे किसानों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10/07/23 शाम करीब 5:00 बजे शाम कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला रेलवे लाइन राहत पुरा कॉलोनी के पीछे गिर गई है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच महिला को गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गई।

महिला की पहचान चांदनी पुत्री सुभाष सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी मुंनेडी कॉलोनी धनबाद झारखंड के रूप में हुई। महिला दिल्ली से महाबोधि ट्रेन द्वारा पटना जा रही थी। उसका ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं था। वह जनरल डब्बे में सफर कर रही थी। महिला द्वारा अपने भाई का मोबाइल नंबर बताया गया जिस पर उनको घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। वह अपने परिचित के साथ मौके पर आ चुके हैं। युवती का जिला अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। महिला किन परिस्थियों में ट्रेन से गिरी इसकी पड़ताल जारी है।

Previous articleग्रेटर नोएडा में महागुन की इस सोसाइटी में लिफ्ट बनी आफत, दहशत में बच्चे और बुजुर्ग, रोज फंस रही लिफ्ट!
Next articleसदर विधायक ने तिलक लगाकर 41 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना किया