Home उत्तर प्रदेश मुगल म्यूजियम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा ‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते’

मुगल म्यूजियम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा ‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते’

मेरठ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मेरठ में सीएम योगी आदित्यनाथ पर तगड़ा पलटवार किया। आगरा के मुगल म्यूजियम (Mughal Museum) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने तगड़ा पलटवार किया है।

दरअसल, एक दिन पहले ही सीएम योगी ने कहा था कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तब आगरा में मुगल बादशाह औरंगजेब की याद में एक संग्रहालय बनाया गया था, जबकि भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर भव्य म्यूजियम बनाकर उनकी स्मृतियों को सहेज रही है।

सीएम योगी की इसी टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ में कहा कि, ‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते। आगरा में म्यूजियम इसलिए बन रहा था कि वहां टूरिज्म को बढ़ाया जाए। जो लोग ताजमहल देखने आते थे उन्हें इस म्यूजियम के बहाने पूरी भारत की संस्कृति को बताया जाए। भारत की मिली-जुली संस्कृति से परिचय कराया जाए। गंगा जमुनी तहजीब से परिचय कराया जाए। जिस आर्किटेक्ट ने वो म्यूजियम डिजाइन किया, उसे यूरोप का 2023 का सबसे बड़ा अवार्ड मिला’।

सपा प्रमुख ने सड़कों को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मेरठ से करनाल वाली रोड को यूपी सरकार ने एनएचएआई को दे दिया। अब टोल लगेगा या नहीं लगेगा। झुंड बनाकर सांड़ बनाकर बैठे हुए थे। महंगाई, बेरोजगारी पर बात नहीं करेंगे, क्या बात करेंगे वो आप जानते हैं।

Previous articleमणिपुर हिंसा पर आया सपा सांसद डिंपल यादव का यह बयान
Next articleसीएम योगी ने आगरा मेट्रो ट्रेन के हाई स्पीड ट्रायल का शुभारंभ किया