Home मनोरंजन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने फर्स्ट वीकेंड में किया शानदार...

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने फर्स्ट वीकेंड में किया शानदार कलेक्शन

इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टाटरर मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। फर्स्ट वीकेंड में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और दर्शकों का भरपूर प्यार इस मूवी पर उमड़ा है।


शुक्रवार को 11.10 करोड़ की ओपनिंग लेने के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने पहले वीकेंड में शनिवार को 16.05 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके बाद रविवार को 18.75 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया। इस तरह से तीन दिनों में इस मूवी ने 45.90 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है।


संडे के दमदार कलेक्शन से मेकर्स को उम्मीद बंधी है कि यह फिल्म कामकाजी दिनों में भी अच्छा कलेक्शन करेगी। आज बॉक्स ऑफिस पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का चौथा दिन है। सोमवार का कामकाजी दिन होने से कलेक्शन में गिरावट तो आनी ही है लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि यह आज 8 से 10 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है।


फ्रेंड्स, आपने भी इस फिल्म को देख लिया है तो कमेंट करके बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी। आपकी नजर में इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना रह सकता है, कमेंट करके बताएं।

Previous articleभाजपा से मिल रही चुनौती का सपा ऐसे देगी जवाब, बन रही ऐसी रणनीति!
Next articleत्रिशूल वहां क्या कर रहा..ज्ञानवापी पर बोले सीएम योगी, कहा ऐतिहासिक गलती सुधारी जाए