Home उत्तर प्रदेश ज्ञानवापी पर बोले शिवपाल यादव.. कहा भाजपा के लोग तुष्टीकरण की राजनीति...

ज्ञानवापी पर बोले शिवपाल यादव.. कहा भाजपा के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव आज आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ‘ अभी हम कहें कि मस्जिद तो क्या यह मान लिया जाएगा? जब न्यायालय में मामला है तो जो न्यायलय फैसला देगा..देखिए जब न्यालय में मामला था मंदिर-मस्जिद का तब सब लोगों ने माना। ये केवल भाजपा के लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। जब चुनाव आता है तब तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं’।


आजमगढ़ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि 9 साल में एक भी काम नही हुआ। केवल नारेबाजी और झूठ की राजनीति हो रही है। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कल से मैंने पूर्वांचल का दौरा शुरू किया है। संगठन को मजबूत और समाजवादियों को इकट्ठा कर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा और बीजेपी को हराया जाएगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है। यह जो बीजेपी की चाल है, हम उसे सफल नहीं होने देंगे।
सपा नेता धर्मेंद्र यादव के आजमगढ़ से उपचुनाव लड़ने के दौरान गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, यह कहना गलत है। जल्द ही जिले की नई कार्यकारिणी का गठन होगा। फिलहाल जो भी पार्टी के लोग हैं, सबको एकजुट किया जाएगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से बीजेपी को भगा दिया जाएगा।

Previous articleइटावा पुलिस एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी, साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी बताए
Next articleयोगी कैबिनेट की बैठक में 32 प्रस्ताव पास, 5जी सेवा सस्ती होगी, ऐतिहासिक इमारतें लीज पर दी जाएंगी