Home विविध एडवांस फीचर्स, पॉवरफुल बैटरी और धांसू फीचर्स वाले टैबलेट पर 54% तक...

एडवांस फीचर्स, पॉवरफुल बैटरी और धांसू फीचर्स वाले टैबलेट पर 54% तक की छूट

मल्टीमीडिया एक्सपेरियेंस, ई-बुक्स पढ़ने, गेमिंग या फिर वीडियो देखने के लिए Tablets काफी बढ़िया रहते हैं। टैबलेट्स पोर्टेबल होते हैं यानी आप उन्हें आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं। यह आपको कहीं भी काम करने की स्वतंत्रता देते हैं। यह वेब ब्राउज़िंग के लिए बहुत सुविधाजनक होते हैं। आप वेब पर सर्फिंग कर सकते हैं, ईमेल चेक कर सकते हैं। सोशल मीडिया को अपडेट करने जैसे काम इनसे बहुत आसानी से कर सकते हैं। टैबलेट्स ई-बुक्स पढ़ने के लिए भी उपयुक्त होते हैं, जिससे आप अपने पसंदीदा किताबों को डिजिटल रूप में पढ़ सकते हैं।

यहां हम आपको हैवी डिस्काउंट के साथ मिल रहे कुछ Tablets on Amazon की जानकारी दे रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के यह टैब्स अभी किफायती कीमत में मिल रहे हैं। इनमें आपको बड़ी स्क्रीन के साथ ही लंबा बैकअप देने वाली बैटरी और शानदार ऑडियो-वीडियो क्वालिटी मिलेगी। .यह गेमिंग के लिए भी बढ़िया हैं क्योंकि इनमें आपको पॉवरफुल हार्डवेयर और ग्राफिक्स सपोर्ट भी मिलता है।

Samsung Galaxy Tab A7

सैमसंग गैलेक्सी टैब A7 में आपको 10.4 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें क्वैड स्पीकर्स दिए गए हैं जिनसे इस टैब पर मूवी देखने, म्यूजिक सुनने या फिर गेमिंग का एक्सपेरियेंस काफी शानदार हो जाता है। इसमें 3 जीबी का रैम और 32 जीबी का एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलता है। यह वाई फाई और 4जी सिम दोनों को सपोर्ट करता है। खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

Lenovo Tab M10 FHD Plus (3rd Gen)

लेनोवो के इस टैब पर आपको 41% का हैवी डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10.61 इंच की बड़ी स्क्रीन, 6 जीबी रैम और 128 जीबी का हैवी स्टोरेज मिलता है। इसमें 7700 mAH की पॉवरफुल बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक आपका साथ देती रहती है।

Lenovo Tab M10 HD Tablet

बजट सेगमेंट का यह एक शानदार Tablet है। इसमें 10.3 इंच की एचडी टच स्क्रीन है। इसमें डुअल फ्रंट स्पीकर्स हैं जिनसे काफी पॉवरफुल साउंड मिलती है। इसमें 5MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट पर 54% का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसकी वजह से यह अभी बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है।

Lenovo Tab M8 HD Tablets

आप एंट्री लेवल के एक स्मार्ट फोन से भी कम कीमत में टैब लेना चाहते हैं तो इस टैब को चुन सकते हैं। इस टैब में 8 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसके साथ ही 2 जीबी रैम और 32 जीपी का स्टोरेज मिलता है। यह सिर्फ वाइ-फाई को सपोर्ट करता है। सोशल मीडिया और मल्टीमीडिया के साथ आपका काफी समय गुजरता है तो आपके लिए यह बेस्ट रहेगा। 51% के हैवी डिस्काउंट के साथ यह टैब 7 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल रहा है।

(डिस्क्लेमर- यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं हैं। कोई भी निर्णय स्वविवेक के आधार पर लें।)

Previous articleGadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 के कलेक्शन में आज नौवें दिन बड़ा उछाल, 300 करोड़ पहले ही कमाए
Next articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, निर्माण कार्यों का लिया जायजा