Home मनोरंजन Gadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 के कलेक्शन में...

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 के कलेक्शन में आज नौवें दिन बड़ा उछाल, 300 करोड़ पहले ही कमाए

सन्नी देओल की फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन जारी है। आठ दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पीछे छोड़ देने के बाद अब यह फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में आ गई है। आज यानी शनिवार को इसका बॉक्सऑफिस पर नौवां दिन है और आज एक बार फिर यह फिल्म बड़ा उछाल ले रही है।

15 अगस्त तक 5 दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड खत्म होने के बाद बुधवार से गदर 2 कलेक्शन में थोड़ी कमी आई थी इसके बावजूद इस फिल्म ने अपने आठवें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। गदर 2 का पहले सप्ताह का कलेक्शन 284.63 करोड़ रहा था। इसके बाद गदर 2 का दूसरे हफ्ते के पहले दिन का कलेक्शन 20.50 करोड़ रहा। इस तरह से 8 दिनों में गदर 2 का अबतक का कलेक्शन 305.13 करोड़ हो चुका है।

सैमसंग और लेनोवो के इन टैबलेट्स पर मिल रही है भारी छूट

दूसरे वीकेंड में आज एक बार फिर से लोग बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने निकले हैं। ज्यादातर जगह शनिवार और रविवार को गदर 2 के शो हाउसफुल हैं। इस वजह से यह फिल्म आज नौवें दिन भी 30 से 35 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

गदर 2 के तारा सिंह का जलवा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोग ना सिर्फ फिल्म को फुल एंजॉय कर रहे हैं बल्कि सिनेमाघरों से बाहर आकर इसके डायलॉग भी बोलते दिख रहे हैं। इस तरह की कामयाबी बहुत ही कम फिल्मों को ही नसीब हो पाती हैं।

Previous articleगदर 2 ने एक हफ्ते में किया इतना कलेक्शन, अब शाहरुख की पठान को पीछे छोड़ने को बेकरार
Next articleएडवांस फीचर्स, पॉवरफुल बैटरी और धांसू फीचर्स वाले टैबलेट पर 54% तक की छूट