जवान को लेकर फैंस में भी गजब का क्रेज देखा जा रहा है। फैंस अर्ली मॉर्निंग के शोज में भी भर-भर कर फिल्म देखने गए। शाहरुख खान खुद भी सुबह उठ कर फैंस का क्रेज देख रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उम्मीद है आपको फिल्म पसंद आई होगी।
चंबल घाटी क्षेत्र में 2800 किमी से अधिक की साइकिल यात्रा करके डॉ. शाह आलम राना ने दस्तावेजीकरण किया था और सितंबर 2018 में चंबल संग्रहालय की स्थापना की थी। मुश्किलों के थपेड़ों से गुजरते हुए चंबल संग्रहालय की यात्रा आसान नहीं थी, फिर भी चंबल संग्रहालय की बौद्धिक संपदा में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इससे कई विश्वविद्यालयों के शोधार्थी लाभांवित हो रहे हैं।
गदर 2 कलेक्शन अब बाहुबली 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन के बेहद करीब है। बाहुबली 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 511 करोड़ है। गदर 2 इसे आज या फिर कल यानी गुरुवार को पीछे छोड़ देगी। धीरे-धीरे ही सही इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार सिर्फ नेशनल चेन पीवीआर इनॉक्स और मेट्रोपोलिस ने ही जवान ओपनिंग डे के लिए 3 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है।
शिवपाल यादव ने कहा कि वह इस सिलसिले में चुनाव आयोग से भी मिलेंगे। इससे पहले वह मऊ के जिलाधिकारी से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं को धमकाने और उनके घर के बिजली व पानी के कनेक्शन काटने का भी आरोप लगाया था।
गदर 2 ने सिर्फ 3 दिन में 100 करोड़ की तूफानी कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस गदर 2 ने सिर्फ 5 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया। गदर 2 ने 300 करोड़ 8 दिन में और 400 करोड़ का आंकड़ा 12 दिनों में पार कर लिया था। 24 दिनों में इसने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया जबकि अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पठान को 500 करोड़ कलेक्शन करने में 28 दिन लगे थे और बाहुबली 2 को इसमें 32 दिन लग गए।
मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव ना सिर्फ सत्ता पक्ष के लिए बल्कि विपक्ष के लिए भी नाक का सवाल बन गया है। अब यह सियासी जंग सिर्फ भाजपा और सपा के बीच नहीं बल्कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच की हो गई है। यही वजह है कि कोई भी किसी पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहा।
जबर्दस्त एक्शन और रोमांच से भरी जवान मूवी के ट्रेलर से फिल्म की जो झलक मिली है उससे शाहरुख के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि जवान फिल्म अपने पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है। जवान मूवी 7 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन रिलीज हो रही है और इसे साउथ के निर्देशक एटली ने निर्देशित किया है।
गदर 2 500 करोड़ क्लब में एंट्री करते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी और वह है सबसे तेज रफ्तार से इस एलीट क्लब में एंट्री करने का। दरअसल, शाहरुख खान की पठान मूवी 500 करोड़ कलेक्शन 28 दिन में कर पाई थी जबकि गदर 2 24 दिन में 500 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी
गदर 2 ने अपने तीन हफ्तों में बॉक्सऑफिस पर शानदार सफर तय किया है। गदर 2 का चौथा हफ्ता शुरुआत में कुछ अच्छा नहीं रहा है क्योंकि चौथे हफ्ते के पहले ही दिन इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई है। गदर 2 के बॉक्सऑफिस पर चौथे हफ्ते का पहला दिन यानी 22वां दिन का कलेक्शन अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है।