प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में अर्थव्यवस्था के 5वें नंबर पर पहुंचने को लेकर प्रतिक्रिया में अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की आबादी बड़ी है। सरकार अपना योगदान कम भी दे तो भी यहां की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है। उन्होंने सवाल किया कि लोकतंत्र की स्वतंत्रता में हम कहां खड़े हैं? प्रेस की आजादी में हम कहां खड़े हैं और करप्शन में हम कहां खड़े हैं? असल में समस्याओं का पता यहां से चलता है।
सीएम ने कहा कि पांच प्रण के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के मुख्य समारोह के जरिए देशवासियों के संकल्प के साथ जोड़ने का काम किया है। आज अमृत काल के प्रथम वर्ष में हम सभी ने प्रवेश किया है तो स्वाभाविक रूप से हमारा दायित्व बनता है कि हम देश को विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए इस संकल्प के साथ जुड़ें
सन्नी देओल और अमीषा पटेल स्टारर मूवी गदर 2 का बॉक्सऑफिस पर शानदार कलेक्शन जारी है। बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे दिन यानी सोमवार को भी इस फिल्म ने इतना भारी कलेक्शन किया जिसकी उम्मीद बड़े से बड़े फिल्मी...
रोहित अग्रवाल ने जयंत चौधरी के लिए लिखा है कि उनके एंनडीए में जाने संबंधी जो खबरें चल रही हैं वह महज अफवाह हैं। ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन के साथ हैं।
फिल्म गदर 2 में तारा सिंह का किरदार निभा रहे सन्नी देओल के एक्शन सीन और डायलॉग्स को काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों में सन्नी को लेकर जबर्दस्त दीवानगी दिख रही है और वह इस मूवी को फुल एंजॉय कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि दारा सिंह चौहान ही घोसी उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। घोसी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक नामांकन किया जाएगा और नाम वापसी के लिए उम्मीदवारों को 21 अगस्त तक का समय रहेगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के दौरे पर हैं। आज सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम का जनता दर्शन दरबार लगा। जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।
बॉक्स ऑफिस पर इतनी भारी-भरकम कमाई की है कि लोग कह रहे हैं सन्नी की फिल्म गदर 2 ने बॉक्सऑफिस लूट लिया। दूसरी फिल्म है अक्षय कुमार स्टारर ओएमजी 2 जो गदर 2 के मुकाबले काफी पीछे छूट गई है।
माना जा रहा है कि अपने पहले वीकेंड में ही यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी और दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ रुपए भी इसकी झोली में आ चुके होंगे।
यह सच है कि आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया लेकिन अक्सर यही देखा गया है कि राजनीतिक समीकरण ऐसे ही बनते-बिगड़ते हैं। राजनीति में टाइमिंग काफी महत्वपूर्ण होती है।
- Advertisement -






















