Home नेशनल दुनिया को शौचालय का महत्व समझाने वाले विंदेश्वर पाठक नहीं रहे

दुनिया को शौचालय का महत्व समझाने वाले विंदेश्वर पाठक नहीं रहे

दिल्ली. सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक का निधन हो गया है। मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त सुलभ इंटरनेशनल के दिल्ली स्थित ऑफिस में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुलभ इंटरनेशन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हुआ।

दुनिया को शौचालय का महत्व समझाने वाले विंदेश्वर पाठक बिहार के वैशाली जिले के रामनगर के रहने वाले थे। 2 अप्रैल 1943 में बिंदेश्वर पाठक का जन्म हुआ था। उनके प्रयासों से लोगों ने शौचालय का महत्व समझा। उनकी संस्था ने देशभर में जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बनवाए हैं जिनसे लोगों को काफी सहूलियत मिली और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुधरा रखने में भी यह मददगार हुए।

Previous articleअखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में किया ध्वजारोहण, पीएम मोदी के संबोधन पर दिया ऐसा रिएक्शन
Next articleगदर 2 ने रच दिया इतिहास, अब तक इस मुकाम तक कोई नहीं पहुंचा था